Traffic Jam Se Rahat Ke Liye Do Multi Level Parking Ko Manjuri

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए दो मल्टी लेवल पार्किंग को मंजूरी, गैरसैंण और कांडा में बनेगी आधुनिक सुविधा

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए दो महत्वपूर्ण मल्टी लेवल पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गैरसैंण और कांडा में आधुनिक पार्किंग बनाने के प्रस्ताव पास कर दिए गए।गैरसैंण में पेयजल निगम द्वारा प्रस्तावित ₹15.04 करोड़ की लागत वाली मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।

skynet school banner

इस पार्किंग में भूतल पर 36 कारों की पार्किंग, 7 दुकानें और 2 कार लिफ्ट का प्रावधान है। टेरेस पर 55 कारों की पार्किंग और एक अतिरिक्त कार लिफ्ट बनाई जाएगी। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास विभाग केवल पार्किंग निर्माण तक ही सीमित रहे। अतिरिक्त निर्माण (बीआरसी/सीआरसी, फैकल्टी हॉल और क्लासरूम) को हटाकर संशोधित प्रस्ताव जल्द पेश करने को कहा गया है।इसी प्रकार बागेश्वर जिले के कांडा में ₹5.40 करोड़ की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी।

भूतल पर 7 दुकानें और 26 कार पार्किंग तथा पहले तल पर 27 कार पार्किंग और शौचालय विकसित किए जाएंगे। कुल 53 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी। इस पार्किंग का संचालन जिला विकास प्राधिकरण बागेश्वर करेगा। दुकानों का आवंटन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

skynet computer education

ये मल्टी लेवल पार्किंग केवल वाहन खड़ी करने की जगह नहीं, बल्कि स्थानीय बाजारों को व्यवस्थित करने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण साधन बनेंगी। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए। इन पार्किंगों के बनने से गैरसैंण और कांडा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और पर्यटन एवं व्यापार को नई गति मिलेगी। ये फैसले पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में सरकार की प्राथमिकता को दर्शाते हैं।

More From Author

sri Rudranath Dham Ke Kapaat Khule

रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ से गूंजा हिमालय