Chori Peedit Mahila Ko Dilaya Nyay Ka Bharosa

मेयर आरती भंडारी खुद कोतवाली पहुंचीं, चोरी पीड़ित महिला को दिलाया न्याय का भरोसा

श्रीनगर गढ़वाल।

श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी सोमवार को एक पीड़ित महिला की समस्या सुनकर खुद श्रीनगर कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने और महिला को न्याय दिलाने की अपील की।जानकारी के अनुसार, शीतला माता मंदिर रोड भक्तियाना निवासी अनीता बहुगुणा रोते हुए मेयर कार्यालय पहुंचीं और अपनी पीड़ा सुनाई। महिला ने बताया कि 23 जनवरी को उनके घर में चोरी हो गई थी, जिसमें लगभग आठ तोला सोने के गहने चोरी हो गए।

skynet school banner

उनका आरोप है कि चोरी उनके परिचित परिजन ने ही की, जब वह घर पर नहीं थीं। पीड़िता ने कहा कि घटना के कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो चोरी का खुलासा हुआ और न ही उन्हें न्याय मिल सका। उन्होंने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में जब वह एसएसपी पौड़ी के पास पहुंचीं, तब जाकर 4 मई को मुकदमा दर्ज किया गया।

महिला की व्यथा सुनकर महापौर आरती भंडारी ने तुरंत संज्ञान लिया और उन्हें साथ लेकर सीधे श्रीनगर कोतवाली पहुंच गईं। वहां उन्होंने पुलिस कर्मियों से मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर जल्द से जल्द समाधान निकालने को कहा। मेयर ने पीड़ित महिला को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी समस्या को लेकर इतनी परेशान थी कि वह आत्महत्या जैसी बात कहने लगी। मेयर ने महिला को धैर्य रखने की सलाह दी और पुलिस से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जनप्रतिनिधि के रूप में मेयर का इस तरह पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचना आम लोगों में भरोसा बढ़ाने वाला कदम है।

श्रीनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

More From Author

Traffic Jam Se Rahat Ke Liye Do Multi Level Parking Ko Manjuri

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए दो मल्टी लेवल पार्किंग को मंजूरी, गैरसैंण और कांडा में बनेगी आधुनिक सुविधा

Nagar Nigam Ne Shuru Ki Blade Bin Ki Muhim

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी, नगर निगम ने शुरू की ब्लेड बिन की मुहिम