Nagar Nigam Ne Shuru Kiye Do Pink Toilet

महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रति नगर निगम ने शुरू किए दो पिंक टॉयलेट।

श्रीनगर गढ़वाल।

नगर निगम श्रीनगर द्वारा महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए दो पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया गया है। इन टॉयलेटों का उद्घाटन महापौर आरती भंडारी ने किया। पहला पिंक टॉयलेट राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के समीप और दूसरा डैम साइट पर बनाया गया है।

skynet school banner

इन टॉयलेटों का मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान आने वाली महिलाओं तथा स्थानीय महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चारधाम यात्रा काल में बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आती हैं, इसलिए महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा में उनके लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पिंक टॉयलेट केवल महिलाओं के उपयोग के लिए होंगे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।ये पिंक टॉयलेट बायोडाइजेस्टर चैंबर युक्त हैं। इन चैंबरों को बायोडाइजेस्टर बैक्टीरिया द्वारा ही निस्तारित किया जाता है, इसलिए इन्हें बार-बार खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे रखरखाव भी आसान होगा और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

skynet computer education

इस अवसर पर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, गायत्री बिष्ट, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, निगम पार्षद प्रवेश चमोली सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Ke Samarthan Mein Prastav Parit

कोटद्वार : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित, बोर्ड ने विपक्ष की निंदा की

Sharab Ke Nashe Mein Aaye Teemardaron Ko Bahar Kiya

बेस अस्पताल में पूर्व सैनिकों की सतर्कता, शराब के नशे में आए तीमारदारों को बाहर किया