Nari Shakti Vandan Adhiniyam Ke Samarthan Mein Prastav Parit

कोटद्वार : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित, बोर्ड ने विपक्ष की निंदा की

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)।

कोटद्वार नगर निगम बोर्ड ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। बोर्ड ने अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष की भी निंदा की। नगर निगम सभागार में मेयर शैलेंद्र रावत की अध्यक्षता में विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

skynet school banner

बैठक में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। प्रस्ताव पारित करने के दौरान कांग्रेस पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, नाजमीन और निर्दलीय पार्षद हिमांशु वर्मा, सुखपाल शाह, बीना देवी सहित लगभग सभी विपक्षी पार्षदों ने भी इसके पक्ष में अपनी बात रखी।

skynet computer education

नगर निगम बोर्ड ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकारों की सुरक्षा एक विकसित एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। बोर्ड का मानना है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। बैठक के अंत में महिला सशक्तिकरण के समर्थन में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए नारी शक्ति के सम्मान और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। यह प्रस्ताव पारित होने के साथ कोटद्वार नगर निगम बोर्ड ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस महत्वपूर्ण अधिनियम का खुलकर समर्थन किया है।

More From Author

Rishwat Lene Pahunche Inspector Ko Dukan Mein Bandhak Banaya

देहरादून : रिश्वत लेने पहुंचे इंस्पेक्टर को दुकान में बंधक बनाया, शटर बंद कर डेढ़ घंटे तक रोका