Ramgarh Mein Laga Bahuddeshiya Shivir

रामगढ़ में लगा बहुद्देशीय शिविर: राशन कार्ड सत्यापन और ई-केवाईसी पर रहा विशेष जोर, जनता को मिली योजनाओं की जानकारी

नैनीताल। रामगढ़ विकास खंड में वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की खासी भीड़ उमड़ी। शिविर में समाज कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग (PWD), स्वास्थ्य, महिला कल्याण और बाल विकास समेत कई विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका निस्तारण किया।

skynet school banner

शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राशन कार्ड सत्यापन और ई-केवाईसी को लेकर विशेष जागरूकता फैलाई गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान में पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त करना और उनके स्थान पर वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना है।

सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने शिविर में मौजूद लाभार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अपने कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे संबंधित राशन की दुकान पर जाकर या फिर मोबाइल में ‘मेरा ई-केवाईसी’ (Mera e-KYC) ऐप डाउनलोड करके घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का संशोधन या सुधार कराने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uk.smartpds.nic.in पर जाकर सिटीजन लॉगिन (Citizen Login) का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।

राशन वितरण व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक परिवार और अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को वर्तमान में निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी जमीनी समस्याओं का समाधान किया, जिससे आम जनता को काफी राहत मिली।

More From Author

IMA Ke Chetwode Hall Mein Goonje Jaikare

IMA के चेटवुड हॉल में गूंजे जयकारे, 73 कैडेट्स को JNU की डिग्री, जुलाई से शुरू होगी प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग