श्रीनगर गढ़वाल।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं के बीच 22 मई 2026 को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न न्यायिक विषयों, अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा आमजन को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने डॉ. धन सिंह रावत द्वारा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों और जनता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में डॉ. धन सिंह रावत को बिना शर्त पूर्ण समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी और पूर्व महासचिव विकास पंत सहित सभी अधिवक्ताओं ने डॉ. धन सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने चैंबर्स निर्माण, फर्नीचर, कानूनी पुस्तकालय और आवासीय परिसर की मांग रखी।
साथ ही उपनिबंधक कार्यालय श्रीनगर के लिए भूमि उपलब्ध कराने का ज्ञापन भी सौंपा गया। डॉ. धन सिंह रावत ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक सुविधाओं के विकास और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक का सफल संचालन पूर्व महासचिव विकास पंत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, पूर्व महासचिव विकास पंत, महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, आरपी थपलियाल, पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी, सह सचिव देवी प्रसाद खरे, अनुज रावत, मनमोहन नेगी, बलवीर सिंह रौतेला, नितेश भारती, राखी राय, प्रेरणा काला, रतन सिंह बिष्ट, निकुंज बिष्ट, लक्ष्मीकांत, कुलदीप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, संजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
