श्रीनगर गढ़वाल।
9 मई 2026 को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार और जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल जज व न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु. अलका ने की, जबकि सदस्य के रूप में विद्वान अधिवक्ता सुबोध भट्ट उपस्थित रहे। लोक अदालत में कुल 175 मामलों का निस्तारण किया गया।

इनमें 161 फौजदारी वाद, 8 एन.आई. एक्ट के मामले, 1 सिविल वाद, 2 अंतिम रिपोर्ट और 3 डीबी एक्ट के मामले शामिल थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, बार एसोसिएशन संरक्षक अनूप श्री पांथरी, महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, विकास पंत, देवी प्रसाद खरे, प्रदीप मैठाणी, विकास कैठात, राखी राय, महेंद्र पाल सिंह रावत, आमोद नैथानी, भूपेंद्र पुंडीर, सुरेंद्र सिंह रौथान, सुधीर उनियाल, बलवीर सिंह रौतेला, सुनीता भंडारी, नितेश भारती, गौरव उपाध्याय, आनंद सिंह बुटोला, रतन सिंह बिष्ट, पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय, प्रकाश नेगी, मानव बिष्ट, रोशनी देवी सहित न्यायालय कर्मचारी निर्मल सिंह (रीडर), ज्योतिष धिल्डियाल, सोहन सिंह, आनंद प्रसाद भारती आदि उपस्थित रहे।यह लोक अदालत विवादों को आपसी समझौते से सुलझाने और न्याय की तेज पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में उपयोगी साबित हुई।
