Mahilaon Ki Suraksha Aur Badhte Apradh Par Chinta

देहरादून : महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराध पर चिंता, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

देहरादून।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है और आम जनता में भय का माहौल बन रहा है।

skynet school banner

पार्टी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, आपराधिक घटनाएं और प्रभावशाली लोगों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने से जनता का भरोसा डगमगा रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी केवल आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

राज्यपाल ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यान से सुनीं। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से अपील की कि वे इन गंभीर मुद्दों पर संज्ञान लें और आवश्यक दिशा-निर्देश दें, ताकि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और कानून व्यवस्था मजबूत हो।यह मुलाकात और ज्ञापन वर्तमान में राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे को लगातार उठाएगी और जनता की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाएगी।

skynet computer education

ज्ञापन में देहरादून के चर्चित रोमियो बार प्रकरण, भाजपा नेता से जुड़े वायरल वीडियो विवाद, चकराता वन प्रभाग में वन अपराध और नाबालिग से दुष्कर्म जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया। कांग्रेस ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरेंद्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, वीरेंद्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह और अखिलेश उनियाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

More From Author

Lalkuan Nagar Panchayat Mein Kathit Ghaplon Ki Jaanch Shuru

लालकुआं नगर पंचायत में कथित घपलों की जांच शुरू, सिटी मजिस्ट्रेट ने जनता से मांगे सबूत।

Dhami Cabinet Ne Liye 19 Bade Faisle

धामी कैबिनेट ने लिए 19 बड़े फैसले : हफ्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’, 275 गांवों में चकबंदी, नर्सिंग भर्ती को गति।