Umar Se 10 Saal Chhote Dikhna Chahte Hain

उम्र से 10 साल छोटे दिखना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी त्वचा स्वस्थ, चमकदार और उम्र से कम दिखे। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय सही खान-पान अपनाकर त्वचा को लंबे समय तक जवां और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। कई लोग अपनी उम्र से करीब 10 साल छोटे दिखते हैं, इसका राज उनके खान-पान में छिपा होता है।विशेषज्ञों के अनुसार कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थ नियमित रूप से लेने से त्वचा की नमी बनी रहती है, झुर्रियां कम होती हैं और चमक बढ़ती है। इनमें एवोकाडो प्रमुख है।

skynet school banner

इसमें विटामिन ई और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। एवोकाडो के एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को घटाते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है। इसे स्मूदी, सलाद या ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है।ग्रीन टी को त्वचा के लिए बेहतरीन एंटी-एजिंग ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह कोलेजन के टूटने से रक्षा करती है और त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखती है। दिन में दो-तीन कप ग्रीन टी पीने से कुछ हफ्तों में सकारात्मक असर दिखने लगता है।

skynet computer education

अखरोट भी त्वचा के लिए अत्यंत फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं, नमी बनाए रखते हैं और प्राकृतिक चमक बढ़ाते हैं। रोजाना 4-5 अखरोट नाश्ते या स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है।इन खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ सामान्य आदतें भी त्वचा को जवां रखने में मदद करती हैं। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। नियमित रूप से सनस्क्रीन का उपयोग सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी जरूरी है।एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा असरदार सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली होती है। एवोकाडो, ग्रीन टी और अखरोट जैसी चीजें न सिर्फ त्वचा को पोषण देती हैं बल्कि झुर्रियों को कम करने में भी कारगर साबित होती हैं। आज से इनको अपनी डाइट में शामिल कर आप भी स्वस्थ और जवां त्वचा का लाभ उठा सकते हैं।

More From Author

Srinagar Medical College Mein Sthapit Hoga Clinical Evam Healthcare Research Center

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा क्लीनिकल एवं हेल्थकेयर रिसर्च सेंटर, गढ़वाल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल।

Dehradun Mein Traffic Jam Kam Karne Ke Liye Underground Parking Ko Teji

देहरादून में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग को तेजी, परेड ग्राउंड-गांधी पार्क के बीच 60 करोड़ की परियोजना।