Garud Swatantrata Senani Uttaradhikari Sangathan Ki Baithak

गरुड़ : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक, स्मारक जीर्णोद्धार और संगठन विस्तार पर चर्चा

गरुड़ (बागेश्वर)।

गरुड़ विकासखंड परिसर में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन धीरेन्द्र पांडेय ने की। बैठक में गरुड़ विकासखंड परिसर में प्रस्तावित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

skynet school banner

इस संबंध में एक शिष्टमंडल ने ब्लॉक प्रमुख से मुलाकात कर आवश्यक सहयोग की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। वक्ताओं ने देश की आजादी में सेनानियों की अतुलनीय भूमिका पर जोर देते हुए उनके परिवारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने सरकार से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी आग्रह किया।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार पर भी रणनीति तय की गई। गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी बलवंत सिंह रावत को सौंपने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन क्षेत्र में और मजबूत होगा।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अगली बैठक 28 मई को कपकोट विकासखंड में आयोजित की जाएगी।

इसमें संगठन के विस्तार और विभिन्न मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।इस अवसर पर संगठन के संरक्षक गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष कैप्टन धीरेन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, चंदन भंडारी, कोषाध्यक्ष गुमान सिंह धपोला, गिरीश चौहान, धर्मानंद जोशी, ललित मोहन पांडेय, दीवान सिंह नेगी, विमला देवी, कमला देवी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव पंकज डसीला ने किया। यह बैठक स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संरक्षित करने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

More From Author

Kapkot Nagar Panchayat Board Baithak

कपकोट : नगर पंचायत बोर्ड बैठक में पशु आश्रय स्थल और शौचालय निर्माण को मंजूरी, कूड़ा शुल्क भी तय