Bar Association ne PM Modi ke 12 varsh ke sushasan ko bataya aitihasik

बार एसोसिएशन ने पीएम मोदी के 12 वर्ष के सुशासन को बताया ऐतिहासिक, सांसद बलूनी व मंत्री डॉ. धन सिंह का किया सम्मान।

श्रीनगर (गढ़वाल)। श्रीनगर विधानसभा में आयोजित भव्य प्रबुद्ध वर्ग बैठक में बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर हर्ष जताया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनकी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

skynet school banner

बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अग्रसर है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देते हुए कहा कि भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जन नेता बनने पर बार एसोसिएशन श्रीनगर उन्हें हार्दिक बधाई देती है।

इस प्रबुद्ध वर्ग बैठक में माननीय सांसद अनिल बलूनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। अधिवक्ताओं ने विधानसभा श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा कराए गए ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया और हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा सांसद अनिल बलूनी द्वारा गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए भी उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से राजकीय जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की स्थापना हेतु अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि जारी करने के फैसले की सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, पूर्व महासचिव विकास पंत, महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, सहसचिव देवी प्रसाद खरे, नितेश भारती, अनुपम गोयल, राखी राय, राजेश जैन, आनंद सिंह बुटोला और आरपी थपलियाल मौजूद रहे। इसके अलावा गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, जिला प्रभारी नलिन भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पैनूली, सीमा भंडारी, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

More From Author

Srinagar me Safai Karmchari Aayog ki samiksha

श्रीनगर में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और वेतन पर फोकस के दिए निर्देश।

Jila karyalay me SIR-2026 ki samiksha

जिला कार्यालय में एसआईआर-2026 की समीक्षा: डीएम भदौरिया के निर्देश, तीन-तीन दिन में बीएलओ की बैठक कर शत-प्रतिशत प्रपत्र संकलन सुनिश्चित करें अधिकारी।