देहरादून।
श्रीनगर बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। अनूप श्री पांथरी ने मुख्यमंत्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कैथ लैब के शुभारंभ और वहां कार्यरत 277 कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने इस फैसले से खुशी जताते हुए कहा कि इससे चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। भेंट के दौरान अनूप श्री पांथरी ने मुख्यमंत्री को श्रीनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स निर्माण, फर्नीचर, कानूनी पुस्तकों से युक्त पुस्तकालय तथा आवासीय परिसर बनाने का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा। अनूप श्री पांथरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का क्रांतिकारी निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को देश के मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। साथ ही देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू कर परिश्रमी युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का कार्य किया है। इस उपलब्धि के लिए श्रीनगर बार एसोसिएशन मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह भंडारी (पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड), दीपक भंडारी (पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर), परमेश चंद्र जोशी (अध्यक्ष), विकास पंत (पूर्व उपाध्यक्ष), विवेक जोशी (महासचिव), ब्रह्मानंद भट्ट (सह सचिव), देवी प्रसाद खरे (पूर्व सह सचिव), प्रदीप मैठाणी (कोषाध्यक्ष), सुबोध भट्ट, बलवीर सिंह रौतेला, सुरेंद्र सिंह रौथान, ओम प्रकाश मैठाणी, आनंद सिंह बुटोला, नितेश भारती, गौरव उपाध्याय, रतन सिंह बिष्ट, परमानंद मैठाणी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
