Krishakon Ko Yojnaon Ki Jankari

85 कृषकों को योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का त्वरित समाधान

पौड़ी गढ़वाल।

विकासखंड एकेश्वर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कृषकों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के 85 किसानों ने सक्रिय भागीदारी की।

skynet school banner

प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती जुयाल ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी 10 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

skynet computer education

इसके अलावा कृषकों द्वारा जियो लाइन टैंक निर्माण हेतु प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी एकेश्वर, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। किसानों ने इस कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी मिलने से उन्हें लाभ लेने में आसानी होगी। कार्यक्रम के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास किया गया।

More From Author

Shadi Ke Mandap Mein Pahunchi Premika Ka Hangama

शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका का हंगामा, दुल्हन पक्ष ने बारात लौटा दी

Srinagar Bar Association Ke Sanrakshak Anoop Shri Panthri Ne Mukhyamantri Dhami Ko Di Badhai

श्रीनगर बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई, सौंपा ज्ञापन।