Pauri Advocate Parishad Ki Baithak Sampann

पौड़ी अधिवक्ता परिषद की बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

श्रीनगर गढ़वाल।

पौड़ी जिले में 8 मई को अधिवक्ता परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और जिला स्तर पर मजबूत ढांचा खड़े करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पौड़ी जिला अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।

skynet school banner

जिला कार्यकारिणी में उत्तम सिंह कंडवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप मैठाणी (श्रीनगर), अरविंद वर्मा (कोटद्वार) और दिनेश चंद्र गैरोला (पौड़ी) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। गजेंद्र सिंह रावत महामंत्री बनाए गए। रतन सिंह बिष्ट (सतपुली), गौरव उपाध्याय (श्रीनगर) और आशुतोष देवरानी (कोटद्वार) को मंत्री पद दिए गए।

skynet computer education

अभिषेक सजवान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह श्रीनगर इकाई की नई कार्यकारिणी भी घोषित की गई। इसमें विकास पंत को अध्यक्ष, नितेश भारती, रतन सिंह और प्रशांत नौटियाल को उपाध्यक्ष, कुलदीप दानू को महामंत्री, अनुपम गोयल एवं लक्ष्मीकांत को मंत्री बनाया गया। प्रेरणा काला को भी जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि मुकेश सेमवाल को कोषाध्यक्ष पद दिया गया। अनूप श्री पांथरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में कहा गया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए गरीब एवं निर्धन वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

More From Author

Uttarakhand Mein Builders Ki Pariyojnaon Ka Anivary Beema

उत्तराखंड में बिल्डरों की परियोजनाओं का अनिवार्य बीमा, खरीदारों को मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच।

Srinagar Mein Rashtriya Lok Adalat Ka Ayojan

श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 175 मामलों का निस्तारण