Srinagar me Janaganana 2027 ka pehla charan shuru

श्रीनगर में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, 58 प्रगणक घर-घर कर रहे मकान सूचीकरण।

श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल 2025 से शुरू कर दिया गया है। यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, जिसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाना है। नगर निगम श्रीनगर द्वारा इस अभियान की शुरुआत करते हुए पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

skynet school banner

जनगणना कार्य को दो चरणों में संपन्न किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और गणना की जा रही है, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जानकारी के अनुसार मकान सूचीकरण का कार्य 25 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 24 मई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सभी भवनों और संरचनाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा, जिसमें उनकी आवासीय स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।

नगर निगम क्षेत्र में इस कार्य के लिए कुल 58 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेटा संग्रह कर रहे हैं। इस दौरान भवनों की जियो-टैगिंग भी की जाएगी और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की जाएगी। डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया को डिजिटल और व्यवस्थित बनाया जा सके।

skynet computer education

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्रित की जाने वाली सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी प्रदान करें और डिजिटल सर्वेक्षण में सहयोग करें, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

More From Author

Srinagar me traffic sudhar ke liye nai parking vyavastha lagu

श्रीनगर में ट्रैफिक सुधार के लिए नई पार्किंग व्यवस्था लागू, यात्रा सीजन में जाम नियंत्रण पर जोर।

Pauri ke Kot Block me prachin surang ki khoj

पौड़ी के कोट ब्लॉक में प्राचीन सुरंग की खोज, पुरातत्व विभाग ने शुरू किया विस्तृत अध्ययन