बागेश्वर।
उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने बुधवार को बागेश्वर जनपद का दौरा किया और यहां की खेल व्यवस्थाओं तथा बुनियादी ढांचे का गहन निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था।

बुटोला ने सुबह 7 बजे खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्रों का अवलोकन किया और उनसे सीधे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।सुबह 8 बजे उन्होंने विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में कुलदीप बुटोला ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाए और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने प्रशिक्षकों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी।निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, सहायक प्रशिक्षक किरण परिहार, प्रदीप सिंह, मधुरी ज्याला सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।कुलदीप बुटोला ने कहा कि बागेश्वर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और सुविधाएं देने की जरूरत है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन में कोई कमी न रहने पाए। यह दौरा उत्तराखंड सरकार की खेल विकास नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बुटोला के इस निरीक्षण से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।यह भी पढ़ें: बागेश्वर में खेल सुविधाओं का विस्तार, युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर
