विद्यालयी शिक्षा विभाग

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: पदोन्नत चार अपर निदेशकों को मिली नई तैनाती।

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने पदोन्नत हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की स्वीकृति के बाद इन अधिकारियों को उनके नए कार्यभार सौंपे गए हैं। हाल ही में विभागीय चयन समिति (DPC) की संस्तुति पर इन अधिकारियों को संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया था, जिसके बाद से ही इनकी तैनाती का इंतजार किया जा रहा था।

skynet school banner

जारी आदेश के अनुसार, मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊं मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुंवर सिंह रावत को अपर निदेशक महानिदेशालय के साथ-साथ अपर निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पदमेन्द्र सकलानी अब अपर निदेशक एससीईआरटी (SCERT) के रूप में अपनी सेवा देंगे, जबकि परमेन्द्र कुमार को अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) गढ़वाल मंडल के पद पर तैनात किया गया है।

skynet computer education

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में बताया कि अधिकारियों की इन नियुक्तियों से विभागीय कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन अधिकारियों के लंबे अनुभव और कार्यदक्षता का लाभ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा, जिससे शैक्षिक गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता में सुधार होगा। शासन का मानना है कि मंडलीय स्तर पर इन रिक्त पदों के भरने से छात्र हित और शिक्षक संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध समाधान हो सकेगा।

More From Author

mana village uttarakhand

माणा बना उत्तराखंड का पहला 100% ‘लखपति दीदी’ गांव, मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को हरित व सुरक्षित बनाने की अपील की।