Dhari Devi Mandir Parisar me chala swachhta abhiyan

धारी देवी मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी।

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल स्थित माँ धारी देवी मंदिर परिसर में रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम प्रशासन और भागीरथी कला संगम समूह के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र और मार्ग की सफाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर क्षेत्र को स्वच्छ रखना, श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना तथा साधु-संतों, स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

skynet school banner

अभियान के दौरान महापौर आरती भंडारी ने मंदिर मार्ग पर बैठे साधु-संतों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों का कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। नगर निगम प्रशासन की ओर से कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र की स्वच्छता को प्राथमिकता बताते हुए नियमित निगरानी की बात भी कही।

स्वच्छता अभियान के साथ सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। “द हिमाद्रि फाउंडेशन ऋषिकेश” और “एनवायरनमेंट क्लब मेरठ” के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे प्रभावी पहल बताया।

skynet computer education

महापौर आरती भंडारी ने कहा कि

माँ धारी देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी स्वच्छता व गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्लास्टिक और अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा कूड़ेदान का उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक अपने घरों का कचरा केवल नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को दें या निर्धारित कूड़ा वाहनों में डालें, ताकि श्रीनगर को स्वच्छ और आदर्श शहर बनाया जा सके।

अभियान में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, पार्षद राजेंद्र नेगी, प्रवेश चमोली, रमेश रमोला, आशीष नेगी सहित भागीरथी कला मंच के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल, संरक्षक भगवती प्रसाद पुरी, रमेश चंद्र थपलियाल, दीनबंधु सिंह चौहान, मदन गडोई, हरि प्रसाद उनियाल, यमुना प्रसाद काला, प्रमोद नौडियाल, भगत सिंह बिष्ट, संजय कोठारी, पदमेंद्र रावत, हरेंद्र तोमर, धर्मेंद्र, रवि पुरी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

More From Author

srinagar-me-rashtriya-lok-adalat-ko-lekar-pre-lok-adalat-baithak

श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-लोक अदालत बैठक, 9 मई को अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर।

uttarakhand board result

पौड़ी में बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, 21 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, ऑनलाइन कोचिंग योजना पर भी चर्चा