Chamoli me 31 minat ke bhitar do bar kanpi dharti

चमोली में 31 मिनट के भीतर दो बार कांपी धरती, ज्योतिर्मठ रहा केंद्र, जान-माल का नुकसान नहीं

चमोली। जनपद चमोली में बुधवार सुबह धरती दो बार हिली। महज 31 मिनट के अंतराल में आए भूकंप के दो झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

skynet school banner

पहला झटका 4.1, दूसरा 2.8 तीव्रता का नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट 11 सेकंड पर दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। इसके करीब 31 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट 48 सेकंड पर दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.8 और गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। सेंटर ने दोनों भूकंपों की जानकारी अलग-अलग पोस्ट कर साझा की।

ज्योतिर्मठ रहा भूकंप का केंद्र जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि पहले भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है और प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। कम गहराई पर आए झटकों के कारण कंपन अधिक महसूस किया गया, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई।

पांच दिन पहले भी हिली थी धरती इससे पूर्व 13 नवंबर को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात करीब 12 बजकर 27 मिनट पर आए उस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई थी और उसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले में बताया गया था। पांच दिन के भीतर प्रदेश में भूकंप की यह दूसरी घटना है, जिससे हिमालयी क्षेत्र की भूगर्भीय संवेदनशीलता एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

अफगानिस्तान, तिब्बत और मणिपुर में भी झटके चमोली में झटकों के कुछ ही मिनट बाद पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी धरती कांपी। वहां सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र काबुल से करीब 312 किलोमीटर दूर था। इसके बाद तिब्बत में सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि इससे पहले सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर भी 2.8 तीव्रता का झटका दर्ज किया जा चुका था। बुधवार सुबह पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के इंफाल में भी 7 बजकर 43 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

More From Author

Pantnagar Univ ke 67ve sthapna diwas par bole Rajyapal- naukri mangne wale nahi

पंतनगर विवि के 67वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल- नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा; कृषि स्टार्टअप पर दिया जोर

Chardham pariyojana ki raah me jameen ka adanga

चारधाम परियोजना की राह में जमीन का अड़ंगा, मुख्य सचिव ने 15 दिन में लंबित प्रकरण निपटाने के दिए निर्देश; दून-ऋषिकेश बाईपास का मुआवजा एक माह में