श्रीनगर गढ़वाल। चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित सेवा को समुचित पहचान और सम्मान मिलना चाहिए—इसी भावना को स्वर देते हुए बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक अहम पहल की। अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य कर रहे चिकित्सकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने की मांग सरकार के समक्ष रखी।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सकों के सेवा कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। जिन चिकित्सकों के योगदान को रेखांकित किया गया, उनमें डॉ. बी.पी. नैथानी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष स याना, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत, बेस अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत, उपजिला अस्पताल श्रीनगर के सीएमएस डॉ. विमल गुसांई, डॉ. अजय विक्रम, डॉ. सुरेश कोठियाल, डॉ. गोविंद पुजारी, डॉ. गौतम नैथानी, डॉ. गरिमा नैथानी, डॉ. रचित गर्ग, डॉ. मारिषा पवार और डॉ. अजय गोयल के नाम प्रमुख रहे।
अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया। उनका मानना था कि क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयास सराहनीय हैं और इन्हें और गति देने की आवश्यकता है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने डॉ. बी.पी. नैथानी के चिकित्सा सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे श्रीनगर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में डॉ. बी.पी. नैथानी एवं श्रीमती मंजू नैथानी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है, जिसके चलते श्रीनगर शहर स्वच्छता के एक मॉडल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी चिकित्सक का अपने पेशेवर दायित्वों से आगे बढ़कर समाज को स्वच्छता की दिशा में जागरूक करना अपने आप में अनुकरणीय उदाहरण है।
बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी और संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि डॉ. बी.पी. नैथानी एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू नैथानी चिकित्सा सेवा के साथ-साथ श्रीनगर व पौड़ी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में निरंतर जुटे हुए हैं। दोनों के इस अनवरत समर्पण को देखते हुए उन्होंने मांग रखी कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार के जनहितकारी प्रयासों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल सके।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, पूर्व महासचिव विकास पंत, पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, सहसचिव देवी प्रसाद खरे, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, बलवीर सिंह रौतेला, ओम प्रकाश मैठाणी, आनंद सिंह बुटोला, गौरव उपाध्याय, नितेश भारती, कुलदीप दानू, लक्ष्मीकांत, प्रेरणा काला और रतन सिंह बिष्ट सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।
