NEET Paper Leak Ke Virodh Mein Congress Ka Pradarshan

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)।

नीट-यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने खटीमा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।

skynet school banner

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार परीक्षा पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया, लेकिन केंद्र सरकार इसे सुरक्षित कराने में पूरी तरह असफल रही। कापड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जुमलेबाज’ बताते हुए कहा कि जो सरकार दो करोड़ रोजगार देने की बात करती थी, वह नीट जैसी परीक्षा को भी सुरक्षित नहीं रख पा रही है।

skynet computer education

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए।प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, रेखा सोनकर, मान सिंह, बीना राणा, दीपक मुंडेला, नीरज कन्याल, रामू जोशी, लक्ष्मण राणा, रेहान अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, नासिर खान, हिमांशु भट्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पेपर लीक के मामले में वह लगातार आवाज उठाएगी और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। यह प्रदर्शन खटीमा में NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रमुख विरोध प्रदर्शन था।

More From Author

Bazar Chowki Ke Saamne Shanti Bhang Karne Ke Aarop Mein 6 Log Girftar

बाजार चौकी के सामने शांति भंग करने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

Prabandhan Ne Aaropon Ko Bataya Niradhar, Kanuni Karwai Ki Chetavani

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन विवाद: प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी