पुरोला (उत्तरकाशी)।
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के 38 ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को आवश्यक सामग्री वितरित की। यह वितरण पुरोला तहसील परिसर में विधायक निधि के तृतीय चरण के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों की अध्यक्षों और सदस्यों को गांव के सामूहिक आयोजनों, सार्वजनिक बैठकों और मांगलिक कार्यों के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।

इन संसाधनों का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के संपादन में महिला मंगल दलों को सहयोग प्रदान करना है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि महिला मंगल दल गांव की सामाजिक गतिविधियों की रीढ़ हैं। इन दलों को मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ेगी और सामूहिक कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य मोहब्बत नेगी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र पंवार, मंडल महामंत्री शिशपाल रावत, रमेश बिजल्वाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोरी बचन पंवार, प्रधान राजेश विजलवाण, त्रिलोक विजलवाण, मदन नेगी, गोविंद राम नौटियाल, दिनेश उनियाल, प्रधान बृजमोहन चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, राजपाल पंवार, जयवीर कैंन्तुरा, प्रकाश चंद, पूरण नौटियाल, बलदेव भंडारी, दीपेंद्र रावत, महिपाल रावत सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दल की अध्यक्ष और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम महिला समूहों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
