NEET Paper Leak Ke Virodh Mein Yuva Congress Ka Mashal Juloos

गंगोलीहाट : NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।

NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने गंगोलीहाट में जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर शाम मशाल जुलूस निकाला और केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

skynet school banner

उन्होंने कहा कि अब इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 3 मई को हुई NEET परीक्षा का पेपर लीक हो गया। NTA ने परीक्षा रद्द कर री-एग्जाम की बात कही है। महर ने सवाल उठाया कि पेपर लीक का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पेपर लीक माफिया के बीच गठजोड़ है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इस तरह के घोटाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस का पहला बड़ा आंदोलन है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

skynet computer education

महर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगभग 89 पेपर लीक हो चुके हैं, जिनमें 48 बार री-एग्जाम हुआ है। यह सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की और NEET परीक्षा की जिम्मेदारी किसी सरकारी संस्था को सौंपने की मांग की।मशाल जुलूस में पूर्व दर्जा मंत्री खजान चंद्र गुड्डू, पूरन कन्याल, पूर्व प्रधान हेम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बेरीनाग कोमल साहनी, मनीष बिष्ट, कृष्णा कुमार, संजय बोरा, पंकज गोस्वामी, पंकज कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।

More From Author

LUCC Ghotale Mein CBI Ki Pehli Badi Karwai

LUCC घोटाले में CBI की पहली बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार : 1.5 लाख लोगों से ठगे 800 करोड़, मास्टरमाइंड समीर अग्रवाल फरार