KYC Update Ke Naam Par Cyber Thugi

हरिद्वार : केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, लिंक खोलते ही 1.78 लाख रुपये हुए गायब।

हरिद्वार।

सिडकुल क्षेत्र में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फोन पर बैंक कर्मी बताकर लिंक भेजा और लिंक खुलते ही मोबाइल हैक कर दिया। कुछ ही देर में खाते से पूरी रकम गायब हो गई।शिवालिक नगर निवासी सुब्रत साहु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है।

skynet school banner

3 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की KYC अपडेट कराने की बात कही। इसके बाद उसने एक लिंक भेजा और उसे खोलने को कहा। सुब्रत साहु ने लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। करीब दो घंटे बाद जब उन्हें अपने बैंक खाते की जानकारी मिली तो पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है।

थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर सेल की प्रारंभिक जांच के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और ठगों को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की ठगी में ठग लोग बैंक या सरकारी विभाग का हवाला देकर लिंक भेजते हैं। लिंक खोलते ही मोबाइल में मैलवेयर घुस जाता है, जिससे हैकर पूरे फोन और लिंक्ड बैंक खातों का नियंत्रण ले लेते हैं।

skynet computer education

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए लिंक को न खोलें और केवाईसी या बैंक संबंधी किसी भी काम के लिए केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। यह घटना एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता की जरूरत पर जोर दे रही है।

More From Author

Haridwar Mein STF Ka Bada Action

हरिद्वार में STF का बड़ा एक्शन, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

Chhe Saal Baad Lipulekh Darre Se Bharat-China Vyapar Shuru

छह साल बाद लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन व्यापार शुरू, पिथौरागढ़ प्रशासन ने तेज की तैयारियां