Haldwani Mein Shadi Samaroh Mein Pani Peene Ko Lekar Marpeet

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने को लेकर मारपीट, दो दलित डीजे वर्कर्स पर चाकू से हमला।

हल्द्वानी।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह (रिसेप्शन) के दौरान पानी पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार्यक्रम में डीजे पर काम कर रहे दो दलित युवकों पर बारात पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ितों पर जातिसूचक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है।गौलापार के देवला मल्ला निवासी उमेश चंद टम्टा (बीडीसी सदस्य के पति) ने काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई की रात उनके गांव में एक शादी समारोह चल रहा था।

skynet school banner

समारोह में उनका भाई शुभम टम्टा और उसका साला अजय डीजे संचालित कर रहे थे। रात में प्यास लगने पर शुभम पास में रखे बर्तन से पानी पीने लगा। इसी दौरान बारात पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और पानी पीने को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब शुभम ने विरोध किया तो अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही उमेश चंद टम्टा मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान उमेश चंद टम्टा की दो तोले की सोने की चेन और 50 हजार रुपये नकदी भी छीन ली गई।

शुभम टम्टा और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।सोमवार को इस घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं, ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से करीब दो घंटे तक थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

skynet computer education

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपित पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें मारपीट के दौरान एक महिला के घायल होने का दावा किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने कुल नौ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसमें एक होमगार्ड पर भी आरोप शामिल है। एससी-एसटी एक्ट के तहत लगाए गए आरोपों की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर से की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

More From Author

Kharab Mausam Mein Do Helicopteron Ki Emergency Landing

रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के बीच खराब मौसम में दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग

Nainital Mein Commissioner Deepak Rawat Ne Pakdi Gambhir Aniyamitayen

नैनीताल में कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़ीं गंभीर अनियमितताएं, एसडीएम-तहसीलदार को लगाई फटकार