Chamoli Mein Niti-Malari Highway Par Bhari Bhuskhalan

चमोली में नीति-मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद।

चमोली।

नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा भूस्खलन हो गया। इस घटना में बिना बारिश के पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया, जिससे हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए। जानकारी के अनुसार हाईवे को डबल लेन बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ की कटिंग के समय अचानक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा।

skynet school banner

इससे नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेना की आवाजाही और आवश्यक सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

skynet computer education

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण क्षेत्र में बार-बार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

More From Author

Uttarakhand Mein 12-13 May Ko Bhari Barish Ka Orange Alert

उत्तराखंड में 12-13 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की अपील

Uttarakhand Mein Builders Ki Pariyojnaon Ka Anivary Beema

उत्तराखंड में बिल्डरों की परियोजनाओं का अनिवार्य बीमा, खरीदारों को मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच।