पौड़ी में पीआरडी जवानों का धरना, 365 दिन रोजगार और डीए देने की मांग।

पौड़ी गढ़वाल। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना दिया। जवान सालभर यानी 365 दिन रोजगार और वेतन से जुड़ी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनकी एक बड़ी मांग यह है कि होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन पर महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाए।

skynet school banner

धरना प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार और सलाहकार दर्शन सिंह के नेतृत्व में हुआ। दोनों के नेतृत्व में जवान तहसील परिसर में जुटे। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की।

प्रदर्शन कर रहे जवानों ने कहा कि उनसे पुलिसकर्मियों की तरह जोखिम भरे काम कराए जाते हैं। अलग-अलग सरकारी विभागों में उन्हें जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। इसके बाद भी मानदेय और सुविधाओं के मामले में उनके साथ भेदभाव होता है।

जवानों ने कहा कि सीमित दिनों का रोजगार मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी होती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सालभर रोजगार देने की मांग की। लंबे समय से सेवा दे रहे जवानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग भी की। जवानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, उनकी परेशानी बनी रहेगी।

धरने में हरीश चंद्र, सुनील कुमार, पपेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, विजय पंत, विरेंद्र प्रसाद, मनोज भट्ट, राकेश सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र गुप्ता, राकेश जुयाल, पंकज कुमार और राजेश कुमार समेत कई पीआरडी जवान मौजूद रहे।

More From Author

uttara-care-hospital-pauri-prp-therapy-swasthya-janch-package-nai-darein

पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में PRP थेरेपी शुरू, जांच पैकेजों की दरें भी बदलीं।

Uttarakhand ki Lok Sabha seatein 5 se badhkar 8

उत्तराखंड की लोकसभा सीटें 5 से बढ़कर 8 हो सकती हैं, 50% सीट वृद्धि के संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी