Mahila 15 mah ke bachche sahit ghar se lapata

कोटद्वार: महिला 15 माह के बच्चे सहित घर से लापता, पौड़ी पुलिस ने 24 घंटे में लुधियाना से किया सकुशल बरामद।

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संवेदनशील गुमशुदगी मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक महिला और उसके 15 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की सहायता से महिला को लुधियाना, पंजाब से बरामद किया।

skynet school banner

25 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी अपने 15 माह के बच्चे को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला एवं बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया। शिकायत की संवेदनशीलता और मासूम बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित और व्यवस्थित कार्यवाही में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस तकनीक की सहायता ली गई। जांच के दौरान महिला एवं बच्चे के लुधियाना, पंजाब में होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर महिला और उसके बच्चे को लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में महिला ने पारिवारिक नाराजगी के कारण घर से जाने की बात कही। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं काउंसलिंग के उपरांत महिला एवं बच्चे को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
इस सफल बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद चपराना, हेड कॉन्स्टेबल करन, कॉन्स्टेबल कुलदीप, महिला होमगार्ड रश्मि तथा तकनीकी सहायता में कॉन्स्टेबल अवनीश की विशेष भूमिका रही। इस कार्यवाही ने गुमशुदगी के मामलों में पौड़ी पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यदक्षता को एक बार फिर स्पष्ट किया है।

More From Author

HNB Garhwal Univ me 'Satarkta Jagrukta Saptah' ka shubharambh

एचएनबी गढ़वाल विवि में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का शुभारंभ, सीवीओ प्रो. एमएम सेमवाल ने दिलाई सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की शपथ।

bhrashtachar mukt samaj ka sankalp

मेडिकल कॉलेज और विद्या मंदिर में सीवीओ प्रो. सेमवाल ने दिलाई ईमानदारी की शपथ, दोहराया भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संकल्प।