गांधी जयंती पर पौड़ी में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 114 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम, तीन वर्गों में हुए मुकाबले।

पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पौड़ी द्वारा अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंडोलिया टेका रोड पर आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 114 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

skynet school banner

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित कुमार दुबड़िया ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में बालक व बालिका श्रेणी के अलग-अलग मुकाबले कराए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में कार्तिक ने प्रथम, विधान रावत ने द्वितीय, अंश नेगी ने तृतीय, अखिल ने चतुर्थ तथा देवेन्द्र ने पंचम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, विधि रावत द्वितीय, अराध्या रावत तृतीय, गरिमा चतुर्थ तथा अनोखी बिष्ट पंचम स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में शुभम ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय, ललित सिंह ने तृतीय, प्रतीक नेगी ने चतुर्थ तथा अंश रावत ने पंचम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में महक कंडारी प्रथम, खुशबू नेगी द्वितीय, नन्दनी तृतीय, तुलसी राणा चतुर्थ तथा नेहा पोखरियाल पंचम स्थान पर रहीं।

ओपन बालक वर्ग में अनुराग नेगी ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय, निखिल नैथानी ने तृतीय, कुश बिष्ट ने चतुर्थ तथा आदित्य लिंगवाल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में काजल कुकरेती प्रथम, अनुष्का बिष्ट द्वितीय, प्रियाशी कुकरती तृतीय, सोनाक्षी भट्ट चतुर्थ तथा साक्षी नेगी पंचम स्थान पर रहीं।

More From Author

Pauri me pehli bar manaya gaya Peedhiyon ka Karwan

पौड़ी में पहली बार मनाया गया ‘पीढ़ियों का कारवाँ’, वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा।

Srinagar nyayalay parisar me Gandhi Jayanti evam Shastri Jayanti manayi gayi

श्रीनगर न्यायालय परिसर में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई गई, न्याय, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दोहराया गया