gas agency checking pauri

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, जनपद में 24 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।

पौड़ी/श्रीनगर।

जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और कालाबाजारी तथा जमाखोरी पर नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीमों ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर संचालित गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 24 प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

निरीक्षण के दौरान श्रीनगर क्षेत्र में दो गैस गोदाम, कोटद्वार में एक गैस गोदाम और चार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जबकि पौड़ी और पाबौ क्षेत्रों में एक-एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त नौगांवखाल और पोखड़ा क्षेत्रों में 15 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संबंधित संचालकों को स्टॉक और वितरण से जुड़े अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

wedding gas cylinder limit

विवाह समारोहों में गैस सिलेंडर वितरण के लिए नई एसओपी लागू, अधिकतम दो सिलेंडर की अनुमति।