Nautiyal ne Congress ke 'Bhumi Bachao' abhiyan ko bataya rajnaitik pakhand

नौटियाल ने कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ’ अभियान को बताया राजनीतिक पाखंड, हरीश रावत सरकार के भूमि आवंटन पर उठाए सवाल।

पौड़ी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राज गौरव नौटियाल ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘भूमि बचाओ अभियान’ को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘राजनीतिक पाखंड’ करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टी खुद सत्ता में रहते हुए भूमि आवंटन और घोटालों में लिप्त रही, आज उसका भूमि बचाने का नैतिक उपदेश देना जनता के साथ छलावा है। नौटियाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस को पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुए विवादित जमीन आवंटन और भूमि घोटालों का जवाब देना चाहिए।

skynet school banner

नौटियाल ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए ‘भूमि बचाओ’ जैसे अभियान चला रही है, लेकिन जनता अब उनके इस दोगले चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब हरीश रावत सरकार सत्ता में थी, तब प्रदेश की कीमती भूमि का किस तरह से आवंटन किया गया और किन नियमों को ताक पर रखकर भू-माफिया को फायदा पहुंचाया गया, इस पर कांग्रेस आज चुप क्यों है? नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान देवभूमि की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने और जनता का ध्यान अपनी पिछली विफलताओं से भटकाने का एक कुत्सित प्रयास है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि वर्तमान धामी सरकार प्रदेश की भूमि, जल और जंगल की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और कानूनों में जो भी संशोधन या नीतियां बनाई जा रही हैं, वे स्थानीय हितों और पहाड़ के विकास को ध्यान में रखकर ही तैयार की गई हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें वास्तव में भूमि संरक्षण से प्रेम है, तो वे पहले हरीश रावत सरकार के दौरान हुए भूमि घोटालों की स्वतंत्र जांच की मांग करें और दोषियों को सजा दिलाने की वकालत करें।

नौटियाल ने अंत में कहा कि उत्तराखंड की जनता जागरूक है और वह विकास व सुशासन के पक्ष में खड़ी है। कांग्रेस के झूठे और पाखंडी अभियानों का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस की भ्रामक बातों में न आएं और राज्य के सुरक्षित भविष्य तथा विकास के लिए वर्तमान सरकार का साथ दें।

More From Author

Kotdwar bhabar me zahreele pashu aahar se kayi gayon aur bachhdon ki maut

कोटद्वार भाबर में जहरीले पशु आहार से कई गायों और बछड़ों की मौत, जांच में बेंजीन हेक्सा क्लोराइड की पुष्टि; पशुपालकों को लाखों का नुकसान

district hospital almora

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की छुट्टी से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं को हुई परेशानी।