Pauri me pehli bar manaya gaya Peedhiyon ka Karwan

पौड़ी में पहली बार मनाया गया ‘पीढ़ियों का कारवाँ’, वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा।

पौड़ी गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर बुधवार को पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से ‘पीढ़ियों का कारवाँ’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनपद में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ-साथ उनके अनुभवों, स्वास्थ्य और नई पीढ़ी के साथ संवाद को एक मंच पर लाना था। समारोह में विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान हेतु शपथ भी दिलाई।

skynet school banner

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी तथा मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। ‘पीढ़ियों का कारवाँ’ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ ही ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत 12 अगस्त 2025 को आयोजित टीम इवेंट के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

विधायक राजकुमार पोरी ने सभी वरिष्ठजनों को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का विकास और सुविधाएं हमारे बुजुर्गों के युवाकालीन परिश्रम का परिणाम हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संस्कृति और संस्कारों की धरोहर है, जहां बुजुर्गों का सम्मान परंपरा का हिस्सा है। विधायक ने सुझाव दिया कि अगले वर्ष यह आयोजन किसी वृद्धाश्रम में किया जाए ताकि वहां रह रहे वरिष्ठजन भी इस दिवस का हिस्सा बन सकें।

नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान और सेवा केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह प्रतिदिन की आदत होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने वरिष्ठजनों की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि वे आज भी खेती-बाड़ी और स्वरोजगार गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को पारंपरिक ज्ञान और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाने तथा वृद्धजनों के अनुभवों को समाज की धरोहर मानने का आह्वान किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने पीपीटी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पोर्टल, पेंशन सत्यापन, एलिम्को परीक्षण शिविरों, प्रस्तावित वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर के बारे में बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों गणेश सिंह गरीब, हरिश्चंद्र मुंडेपी, गणेश वीरान, विमल बहुगुणा, केसर सिंह असवाल ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और गीतों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को जीवित रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ रमेश चंद, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, डीएसटीओ राम सलोने, राकेश नौडियाल, ओम प्रकाश जुगरान, अभिषेक मिश्रा, अनिल सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

More From Author

Pauri Garhwal me Millets kharid abhiyan shuru

पौड़ी गढ़वाल में मिलेट्स खरीद अभियान शुरू, मंडुए का समर्थन मूल्य बढ़कर 5,205 रुपये प्रति क्विंटल; 17 केंद्रों पर होगी खरीद।

गांधी जयंती पर पौड़ी में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 114 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम, तीन वर्गों में हुए मुकाबले।