pauri guldaar hamla

पौड़ी में गुलदार का कहर: 4 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद आदमखोर को मारने के निर्देश

पौड़ी ।

पौड़ी में गुलदार के बढ़ते आतंक के बीच कुंजखाल/भतकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां भतकोट गाँव निवासी 4 वर्षीय बच्ची दृष्टि, पुत्री हरेंद्र सिंह, की गुलदार के हमले में मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए मंत्री ने वन विभाग को तत्काल सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

मंत्री सतपाल महाराज ने प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी को स्पष्ट निर्देश दिए कि आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाए जाएं और वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आदमखोर गुलदार को शीघ्र चिन्हित कर उसे मार गिराने की कार्रवाई की जाए। वन विभाग ने इन निर्देशों का संज्ञान लेते हुए पिंजरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ गुलदार को मारने की विधिवत स्वीकृति भी प्राप्त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही विशेष टीम द्वारा अभियान चलाकर गुलदार को ढूंढकर समाप्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

More From Author

kedarnath yatra 2026

केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 22 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा।