roads became pothole free satpal maharaj

प्रदेश के 819 पंचायत भवनों की बदली सूरत, सात हजार किमी सड़कें हुई गड्ढा मुक्त।

विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में पेश किया चार साल का रिपोर्ट कार्ड

  • तीर्थ स्थलों को रोपवे से जोड़ने की प्रक्रिया तेज, सुरकंडा देवी में शुरू हुआ संचालन

गैरसैंण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्नकाल में पंचायती राज और लोक निर्माण विभाग की उपलब्धियों का ब्यौरा सदन के सामने रखा गया। विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बीते चार वर्षों में अभियान चलाकर प्रदेश के 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुनर्निर्माण किया जा चुका है।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

पंचायत भवनों का कायाकल्प
सदन को जानकारी दी गई कि प्रदेश में कुल 5867 पंचायत भवन हैं, जिनमें से 1134 भवन लंबे समय से जर्जर हालत में थे। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद विभाग ने इनके जीर्णोद्धार पर ध्यान केंद्रित किया। 819 भवनों का काम पूरा होने के बाद अब शेष भवनों पर भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

सड़कें हुई चकाचक
लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लिया गया है। वर्ष 2025-26 में मानसून से पहले 3134 किमी और मानसून के बाद 10 नवंबर 2025 तक 4149 किमी सड़कों की मरम्मत की गई। विशेष रूप से हरिद्वार जनपद में 313 किमी से अधिक सड़कों को दुरुस्त कर यात्रियों के लिए सफर सुगम बनाया गया है।

रोपवे से आसान होगी तीर्थ यात्रा
तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए रोपवे परियोजनाओं पर भी सरकार का विशेष फोकस है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे का संचालन पीपीपी मोड में शुरू हो चुका है।

More From Author

cm dhami budget 2026-27

विकसित उत्तराखंड की दिशा तय करेगा 1.11 लाख करोड़ का बजट – धामी।

Devbhoomi Parivar card

सुशासन की ओर कदम: अब हर घर की पहचान होगा ‘देवभूमि परिवार’ कार्ड