Cabinet Minister Dr Dhan Singh Rawat ke kshetra bhraman ki shuruat

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के क्षेत्र भ्रमण की शुरुआत, श्रीनगर में किया श्रमदान, खिर्सू में 1.62 करोड़ की सड़क का लोकार्पण।

खिर्सू। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण की शुरुआत मंगलवार को हुई। अपने दौरे के पहले दिन वे श्रीनगर और खिर्सू क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासात्मक और जनहित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर श्रमदान किया, वृक्षारोपण किया और सकन्याणा-मल्ला मोटर सड़क का लोकार्पण किया।

skynet school banner

श्रीनगर के बूथ संख्या-98 में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्थानीय नागरिकों के साथ सफाई कार्य में जुटे। उन्होंने यहां श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत अभियान है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद मंत्री खिर्सू क्षेत्र के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने घंडियाल मंदिर परिसर में आयोजित वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और हरित वातावरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने सकन्याणा-मल्ला मोटर मार्ग पर पहुंचकर लगभग 1.7 किलोमीटर लंबे डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण करीब 1.62 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। लोकार्पण के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को ही प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों के दौरान मंत्री का स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिनेश पटवाल, प्रकाश सती, सूर्य प्रकाश नौटियाल, दिनेश उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, जबर सिंह और विजयलक्ष्मी रतूड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस दौरान उपस्थित रहे।

More From Author

janpadbhar me 492 garbhvati mahilaon ki swasthya janch

पीएमएसएमए के 10 वर्ष: जनपदभर में 492 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, जामलाखाल में लगा विशेष शिविर

santon-brahmanon ke abhiyan me Muslim samudaj ne bhi diya saath

हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ की जगह अब ‘वेज पुलाव’ मिलेगा, संतों-ब्राह्मणों के अभियान में मुस्लिम समुदाय ने भी दिया साथ।