उत्तरकाशी।
गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सुक्की टॉप के पास एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसल गया, लेकिन पैरापिट से टकराने के कारण खाई में गिरने से बच गया। वाहन में सवार सभी 10 यात्री सुरक्षित हैं।घटना NH-34 पर सुक्की टॉप के समीप हुई। टेम्पो गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रहा था। इसमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं सहित कुल 10 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वाहन को सड़क से निकालने के लिए हर्षिल स्थित आर्मी यूनिट से क्रेन मंगाई गई है। यदि टेम्पो पैरापिट से न टकराता तो वह सीधे गहरी खाई में गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की वजह से हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।
