uttarakhand diploma engineers strike

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता, मांगों के समाधान को बनेगी सब-कमेटी

देहरादून।

उत्तराखंड में डिप्लोमा इंजीनियर्स की चल रही हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में महासंघ के प्रतिनिधियों ने 27 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी बिंदुओं का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी विषयों का विस्तृत अध्ययन कर शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

skynet computer education

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार संवाद और समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इंजीनियर्स महासंघ से भी अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए सहयोगात्मक रुख अपनाएं और वार्ता प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और इसके लिए सभी पक्षों को सकारात्मक पहल करनी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

digital jangganana 2027 india

उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 की शुरुआत, सीएम धामी ने स्वयं की स्व-गणना पूरी की

ayushman bharat digital mission

उत्तराखंड में एबीडीएम को शत-प्रतिशत लागू करने पर जोर, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल इकोसिस्टम की तैयारी।