Lucknow me Uttarakhand Mahotsav me pahunche CM Dhami

लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, बोले- 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का; प्रवासियों से जड़ों से जुड़े रहने की अपील

लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गोमती तट पर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों और अन्य आगंतुकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने लखनऊ से जुड़े अपने पुराने रिश्तों को याद किया और कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है।

skynet school banner

प्रवासियों से संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का आह्वान महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों, लोक कला और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार और अवसरों की तलाश में लोग भले ही अन्य राज्यों में बस जाएं, लेकिन अपनी भाषा, संस्कृति और लोक विरासत का संबंध बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के विकास तथा प्रवासियों के हित में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

पंचांग का विमोचन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचांग का विमोचन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। आयोजकों की ओर से उन्हें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया।

22 नवंबर तक चलेगा महोत्सव उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित यह महोत्सव 9 से 22 नवंबर तक चल रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य-संगीत, कवि सम्मेलन, पहाड़ी व्यंजनों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जो प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ ही लखनऊ के लोगों को भी पहाड़ की संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं।

More From Author

Baikunth Chaturdashi Mele ki taiyariyan tez

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां तेज, महापौर आरती भंडारी ने आवास विकास मैदान का किया निरीक्षण; टेंट और झूले लगने शुरू

Pantnagar Univ ke 67ve sthapna diwas par bole Rajyapal- naukri mangne wale nahi

पंतनगर विवि के 67वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल- नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा; कृषि स्टार्टअप पर दिया जोर