jila aspatal bauradi tehri garhwal samayhastakshar

टिहरी गढ़वाल में मैनपावर आउटसोर्सिंग के लिए जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित

टिहरी गढ़वाल।

कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने उत्तराखंड के शासकीय विभागों व अधीनस्थ संस्थानों में भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जैम) के माध्यम से मैनपावर कार्मिकों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक निविदादाता/फर्म जैम पोर्टल www.gem.gov.in से निविदा प्रपत्र व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निविदा प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:

  • निविदा प्रकाशन: 15 अक्टूबर 2025
  • प्रलेख डाउनलोड: 17 अक्टूबर 2025
  • पृच्छा प्रारंभ: 18 अक्टूबर 2025
  • पृच्छा समाप्ति: 30 अक्टूबर 2025
  • प्री-बिड कार्यशाला: 03 नवंबर 2025
  • पृच्छाओं का उत्तर: 08 नवंबर 2025
  • निविदा जमा प्रारंभ: 08 नवंबर 2025
  • निविदा जमा अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025
  • निविदा खोलने की तिथि: 22 नवंबर 2025
  • निविदा मूल्यांकन समाप्ति: 27 नवंबर 2025
  • कार्य आवंटन: 05 दिसंबर 2025
  • अनुबंध प्रकाशन: 10 दिसंबर 2025

प्री-बिड कार्यशाला:

यह कार्यशाला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, टिहरी गढ़वाल में आयोजित होगी, जिसमें सभी इच्छुक निविदादाता भाग ले सकते हैं।निविदा शुल्क: निविदा फॉर्म के लिए ₹1180 (जीएसटी सहित) का बैंक ड्राफ्ट, जो मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल के नाम हो, निविदा के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

बैंक ड्राफ्ट/एफडीआर को तकनीकी निविदा के साथ कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कक्ष संख्या-28 में जमा करना होगा।

निविदा प्रक्रिया:

तकनीकी व वित्तीय निविदाएं जैम पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड की जाएंगी। विस्तृत नियम, निर्देश और शर्तें जैम पोर्टल (https://gem.gov.in) से डाउनलोड की जा सकती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल
(पत्रांक: सीएमओ/ई-4/च०श्रे०/2025-26)

More From Author

dehradun it park land allotment samayhastakshar

देहरादून: आईटी पार्क की जमीन आवंटन पर भाजपा-कांग्रेस में तकरार, कांग्रेस ने लगाए बिल्डरों को लाभ देने के आरोप, भाजपा ने दी सफाई

Student Code – 964329