श्रीनगर गढ़वाल।
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के 17 फरवरी 2026 को होने वाले चुनाव में बार एसोसिएशन श्रीनगर की कार्यकारिणी ने वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह भंडारी को सदस्य पद के लिए समर्थन दिया है।संरक्षक अनूप श्री पांथरी एवं अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी द्वारा जारी संयुक्त वक्तव्य में सभी अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे क्रमांक 11 पर प्रथम वरीयता का मत देकर अर्जुन सिंह भंडारी को विजयी बनाएं।

वक्तव्य में कहा गया है कि वर्ष 2009 में पहली बार बार काउंसिल सदस्य चुने जाने के बाद अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई निर्णय लिए। उनकी अनुभव और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है।अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि इस चुनाव में ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।
उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे क्रमांक 11 पर प्रथम वरीयता का मत दें।महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट और सह सचिव देवी प्रसाद खरे ने भी अपने वक्तव्यों में अर्जुन सिंह भंडारी के पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा अधिवक्ता समाज के लिए महत्वपूर्ण है।पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी इस अपील का समर्थन किया।
अपील में शामिल अन्य अधिवक्ता:
पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, बलबीर सिंह रौतेला, ओमप्रकाश मैठाणी, राजेश जैन, विकास कठैत, सुरेंद्र सिंह रौथाण, पूर्व उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह भंडारी, परमानंद मैठाणी, राखी राय, कविता मेवाड़, मंजू भंडारी, मनमोहन, सलमा आदि। बार एसोसिएशन श्रीनगर ने प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं से 17 फरवरी को मतदान में भाग लेने और क्रमांक 11 पर प्रथम वरीयता देकर अर्जुन सिंह भंडारी को समर्थन देने की अपील की है।
