nagar nigam srinagar jal nigam baithak

श्रीनगर नगर निगम ने पर्यटन सीजन से पहले पेयजल संकट दूर करने के लिए जल संस्थान के साथ की बैठक।

श्रीनगर गढ़वाल।

श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम ने पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए जल संस्थान के साथ बैठक की। महापौर आरती भण्डारी की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में शहर के सभी वार्डों में नियमित पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जल वितरण में बाधाओं को दूर करने, आपूर्ति समय बढ़ाने और कमी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

बैठक में महापौर आरती भण्डारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति नियमित और निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों और पानी की कमी वाले इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जल वितरण प्रणाली में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर करने और आपूर्ति समय को जरूरत अनुसार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

महापौर ने कहा कि पेयजल जनजीवन की मूलभूत जरूरत है। चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के कारण पर्यटन सीजन में होटलों पर पानी की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए होटलों में पानी की आपूर्ति का समय बढ़ाया जाएगा और जल संस्थान के साथ होटल एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।आरती भण्डारी ने जोर दिया कि पर्यटन शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

यदि पानी जैसी बुनियादी सुविधा में कमी रही तो शहर की छवि प्रभावित होगी। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए तथा आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। भविष्य में संकट की स्थिति न बने, इसके लिए दीर्घकालिक योजना भी तैयार करने को कहा गया।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, पार्षद राजेंद्र नेगी, विजय चमोली, आशीष नेगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, व्यापार सभा महासचिव अमित बिष्ट तथा जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

Bhimrao Ambedkar Statue Vandalism

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर महापौर ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दिया निर्देश।