hanuman dham ramnagar

रामनगर हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

रामनगर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बजरंगबली की विशेष कृपा से ही किसी को उनके दरबार में आने का अवसर मिलता है।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में कई बार यहां आने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने बजरंगबली की कृपा बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण वर्षों की प्रतीक्षा के बाद संभव हो सका है। साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिली हैं। उत्तराखंड में भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में आधारभूत संरचना के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे राज्य की धार्मिक पहचान और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की सांस्कृतिक विरासत और आस्था की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और आशीर्वाद से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि केदारखंड और मानसखंड सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास कार्य निरंतर जारी हैं, जिसके चलते हर वर्ष श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आगामी वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिसे देश की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। साथ ही आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य इस क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर स्थापित हो सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्री हनुमान धाम ट्रस्ट से जुड़े प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

char dham yatra safety

चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर जोर, देहरादून में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

aarti bhandari mayor srinagar garhwal

नगर निगम में सख्ती: नाला सफाई, कचरा प्रबंधन और औचक निरीक्षण पर मेयर आरती भंडारी के कड़े निर्देश।