pauri pabau kisan divas

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के निर्देशन पर 100 से अधिक किसानों को योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का त्वरित समाधान।

पौड़ी:

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पाबौ सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनकी समस्याओं को भी ध्यान से सुना। इस अवसर पर करीब 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

किसान दिवस की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने की। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान निकालने के निर्देश दिए। मनविंदर कौर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सक्रियता जरूरी है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर और विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

skynet computer education

कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं जिनका सही उपयोग कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। जिला विकास अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाए और लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जाए ताकि वास्तविक पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गई और कई किसानों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोली, पूर्ति निरीक्षक हमेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत, कृषक विपिन पंत, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

More From Author

jiladhikari pauri nireekshan

पौड़ी जिला चिकित्सालय निरीक्षण में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर ली समीक्षा, दिए अहम निर्देश