श्रीनगर गढ़वाल।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, कुमारी अलका की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) के विश्राम कक्ष में आयोजित इस बैठक में मार्च माह के ‘प्लान ऑफ एक्शन’ के अनुपालन और लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा हुई। कुमारी अलका ने उपस्थित पदाधिकारियों और बैंक कर्मियों से आह्वान किया कि आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निपटारा कर आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग करें।
बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, उत्तराखंड बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी और सीओ अनुज कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट, देवी प्रसाद खरे, प्रदीप मैठाणी, सुबोध भट्ट समेत पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय, प्रीति बिष्ट, प्रकाश नेगी और विभिन्न बैंकों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
