बाह्य न्यायालय में सिविल जज अलका की अध्यक्षता में आयोजित, अधिकांश फौजदारी वाद सुलझे
श्रीनगर गढ़वाल।
विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर आज बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत की पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु. अलका ने की, जिसमें सदस्य के रूप में विद्वान अधिवक्ता प्रदीप मैठाणी शामिल रहे।

लोक अदालत में कुल 208 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें 197 फौजदारी वाद, 7 एन.आई. एक्ट के मामले, 2 सिविल वाद, 1 अंतिम रिपोर्ट और 1 डीबी एक्ट से संबंधित मामला शामिल था। यह आयोजन आपसी समझौते के आधार पर विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के संरक्षक प्रमेश चन्द्र जोशी, अनूप श्री पांथरी, सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, विकास पंत, देवी प्रसाद खरे, महेंद्र पाल सिंह रावत, भूपेंद्र पुण्डीर, सुरेंद्र सिंह रौथान, सुधीर उनियाल, बलवीर सिंह रौतेला, सुनीता भण्डारी, एडवोकेट नितेश भारती, गौरव उपाध्याय, आनंद सिंह बुटोला, पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय, प्रीति बिष्ट, मानव बिष्ट, रोशनी देवी तथा न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह (रीडर), ज्योतिष धिल्डियाल, सोहन सिंह और आनंद प्रसाद भारती (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) आदि उपस्थित रहे।
