Nanda Gaura Yojana, amount reached in accounts through DBT

नंदा गौरा योजना: 33 हजार से अधिक बालिकाओं को 146 करोड़ की सहायता, डीबीटी से खातों में पहुंची राशि

देहरादून।

उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता वितरित की गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में कहा कि यह योजना बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम है।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर स्तर पर सहयोग कर रही है।मंत्री आर्या ने कहा कि 2017 से चल रही इस योजना का उद्देश्य बालिका जन्म को बढ़ावा देना, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना, बाल विवाह रोकना और उच्च शिक्षा सुनिश्चित करना है।

योजना के अंतर्गत जन्म पर 11,000 रुपये और 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश पर 51,000 रुपये की सहायता मिलती है। इससे बालिकाएं अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।उन्होंने जोर दिया कि सरकार लैंगिक असमानता को दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बालिकाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा दे रही है।

कार्यक्रम में विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक मोहित चौधरी, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, नीतू फुलेरा, शिखा कंडवाल, शिवप्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपदजन्म पर लाभार्थी12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी
अल्मोड़ा6432963
बागेश्वर2401167
चमोली1961761
चम्पावत2851410
देहरादून6782637
नैनीताल10123196
पौड़ी2271990
पिथौरागढ़2431936
रुद्रप्रयाग1721235
टिहरी4852775
ऊधमसिंहनगर13724772
उत्तरकाशी3601496
कुल योग591327338

कुल लाभार्थी: 33,251
कुल वितरित धनराशि: ₹145.93 करोड़

More From Author

nagar nigam srinagar garhwal

श्रीनगर में पर्यावरण नियम तोड़ने पर दो प्रतिष्ठानों पर जुर्माना।

CM Dhami announces plans to promote adventure tourism

नयार वैली फेस्टिवल का धमाकेदार शुभारंभ, सीएम धामी ने की एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणाएं