udyan nirikshak arrest

किच्छा में उद्यान निरीक्षक 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, सतर्कता टीम की ट्रैप कार्रवाई

रुद्रपुर/किच्छा। उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एक ज्येष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की सूचना पर की गई इस ट्रैप कार्रवाई में आरोपी अधिकारी को 12,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता पिछले पांच से छह वर्षों से लकड़ी के ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा है और उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिनकी कटाई के लिए नियमानुसार अनुमति आवश्यक होती है।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 26 आम के पेड़ों की कटाई के लिए आवेदन किया था, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज उद्यान विभाग तक पहुंच गए और मौके का निरीक्षण भी किया गया। इसके बावजूद विभाग में तैनात ज्येष्ठ निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा 16 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के एवज में 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई।

skynet computer education

9 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई में ट्रैप टीम ने आरोपी को किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे, निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को रिश्वत या अन्य प्रकार के भ्रष्टाचार की जानकारी मिलती है तो वह सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर सूचना दे सकता है, जिससे ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

More From Author

digital arrest scam india

डिजिटल अरेस्ट ठगी का खुलासा, एसटीएफ ने 65 लाख की साइबर धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

jiladhikari pauri nireekshan

पौड़ी जिला चिकित्सालय निरीक्षण में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर ली समीक्षा, दिए अहम निर्देश