dehradun disaster news

देहरादून में आपदा राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

देहरादून।

लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित कार्मिकों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है और संकट की परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाने का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

राज्यपाल ने बताया कि 15-16 सितंबर 2025 की रात सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा और बादल फटने की घटना के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित किया गया। इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी कार्य करते हुए प्रभावित लोगों की सहायता की, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए कार्मिकों में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी हर गिरि, अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कुमकुम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार असवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.ए. भट्ट, जिला सूचना कार्यालय देहरादून के कनिष्ठ सहायक इन्द्रेश कोठारी, यूपीसीएल के लाइनमैन अमन और लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शाही शामिल रहे।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में एक फ्रंटलाइन लीडर के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन का प्रभावी नेतृत्व किया। उन्होंने टीम के साथ बेहतर समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया, जिससे राहत कार्यों को गति मिली। राज्यपाल ने जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने की पहल को भी सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास अन्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन और पूर्व तैयारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सीख लेकर भविष्य के लिए तैयारी को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सैनिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा की है। उनका समर्पण और त्याग पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

vigilance trap uttarakhand

देहरादून में 1 लाख रिश्वत लेते उप शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर।

char dham yatra safety

चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर जोर, देहरादून में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित