cm dhami kumbh mela 2027

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 और विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों की स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के तहत हरिद्वार में प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिंग के निर्माण के लिए ₹50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में ₹20.11 करोड़ जारी किए जाएंगे।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में किच्छा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए ₹5 करोड़ की मंजूरी दी है, जिसमें प्रथम चरण में ₹50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चुल्कोट के हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट और रामलीला मंच मवानी के सौंदर्यीकरण तथा मेला स्थल निर्माण के लिए ₹98.64 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण के लिए ₹1 करोड़, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के लिए ₹79.64 लाख और ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार हेतु ट्रैक रूट तथा ग्राम पांगला में ब्रह्मदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सीसी मार्ग निर्माण के लिए ₹1 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के प्रथम चरण में क्रमशः ₹59 लाख, ₹59 लाख, ₹47.86 लाख और ₹60 लाख जारी किए जाएंगे।

आपदा न्यूनीकरण मद के तहत चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर तटबंध और चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹11.59 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रथम किश्त ₹4.64 करोड़ होगी। इसके अलावा नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए ₹15.74 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

देहरादून के डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए ₹62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रथम किश्त ₹5 करोड़ होगी। साथ ही विभिन्न नगर निकायों में रजत जयंती पार्क निर्माण, सौंदर्यीकरण और ओपन जिम स्थापना के लिए ₹2.03 करोड़ की मंजूरी दी गई है। शहरी विकास विभाग के तहत अवस्थापना विकास निधि से वित्तीय वर्ष में 13 विभिन्न कार्यों के लिए ₹53.12 करोड़ की योजना भी स्वीकृत की गई है।

बौद्ध विकास योजना के अंतर्गत देहरादून में उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को तीन परियोजनाओं के लिए कुल ₹16.04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में ₹11.11 करोड़ जारी किए जाएंगे।

More From Author

dhami rajnath singh

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी के चार साल के कार्यकाल को सराहा, कहा उत्तराखण्ड में विकास की नई राह ।

shram niyam uttarakhand

श्रमिक को निर्धारित समय से अधिक काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा।