उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ सिविल न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 161 मामलों का निस्तारण किया गया

श्रीनगर गढ़वाल

आज दिनांक 8 मार्च 2025 को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के तहत और जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। इस खास मौके पर बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ की कमान सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु. अलका ने संभाली। उनके साथ इस पीठ में विद्वान अधिवक्ता देवी प्रसाद खरे बतौर सदस्य मौजूद रहे।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 161 मामलों का निपटारा किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इनमें 2 फौजदारी वाद, 2 दीवानी वाद, 1 पारिवारिक वाद, 8 एन.आई. एक्ट से जुड़े मामले और 148 एम.वी. एक्ट से संबंधित मामले शामिल रहे। यह आयोजन न केवल कानूनी समस्याओं के समाधान का मंच बना, बल्कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में भी एक मिसाल साबित हुआ।

इस मौके पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी और अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह रावत, सुबोध भट्ट, बलबीर सिंह रौतेला, सुरेंद्र सिंह रौथाण,सचिव ब्रह्मानन्द भट्ट, प्रदीप मैठाणी, विकास पन्त, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा, विकास कठैत, सुधीर उनियाल, कविता मेवाड़, सुनीता भण्डारी, सोनाली जैन, एडवोकेट नितेश भारती और गौरव उपाध्याय जैसे प्रख्यात अधिवक्ताओं ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।

इसके अलावा पीएलवी सदस्य प्रकाश नेगी, पूनम हटवाल, मानव बिष्ट और अनामिका कोटियाल ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। न्यायालय के कर्मचारियों में निर्मल सिंह (रीडर), हिरदेश (आशुलिपिक), सोहन सिंह (कनिष्ठ लिपिक), सोहन सिंह (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) और आनन्द प्रसाद भारती ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.